बस्तर

जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक 13 को
10-Apr-2026 2:55 PM
 जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक 13 को

जगदलपुर, 10  अप्रैल। बस्तर जिले में सडक़ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगामी 13 अप्रैल 2026 को कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित होगी, जिसमें जिले के संबधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक अप्रैल महीने के दूसरे हफ्ते की समय-सीमा बैठक के साथ रखी गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य सडक़ सुरक्षा से जुड़े पुराने कार्यों की समीक्षा करना और आने वाले समय के लिए नई योजनाएं बनाना है।

 कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग सहित कुल 16 विभागों के अधिकारियों को इस बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।---


अन्य पोस्ट