बस्तर

लीलाधर के हाथ कोतवाली की कमान, दिलबाग संभालेंगे यातायात
03-Apr-2026 3:39 PM
लीलाधर के हाथ कोतवाली की कमान, दिलबाग संभालेंगे यातायात

बस्तर एसपी ने 10 निरीक्षकों को किया इधर से उधर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर,  3 अप्रैल। लंबे समय से चल रही हलचलों के बीच आखिरकार बस्तर एसपी ने 10 निरीक्षकों को इधर से उधर करते हुए बोधघाट थाना की कमान संभाल रहे लीलाधर राठौर को कोतवाली थाना का प्रभार दे दिया, जबकि सायबर सेल में रहे दिलबाग सिंह को यातायात विभाग की कमान सौंपी गई है।

ज्ञात हो कि बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने जारी एक आदेश में 10 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, जिसमें बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर को कोतवाली थाना का प्रभार दिया गया है। निरीक्षक तामेश्वर चौहान को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बोधघाट, शिवानंद सिंह को जिला विशेष शाखा से थाना प्रभारी करपावंड, भोलासिंह को कोतवाली से सायबर सेल प्रभारी, बसंत खलखो करपावंड से अजाक थाना प्रभारी, दिलबाग सिंह को सायबर सेल से यातायात शाखा ,  राजकुमारी पांडेय रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी महिला सेल, सुरित सारथी महिला सेल से डायल 112, रविन्द्र मंडावी नियंत्रण कक्ष से रक्षित केंद्र व उमेश पाटिल थाना अजाक से रक्षित केंद्र भेजा गया है।


अन्य पोस्ट