बस्तर

युवक ने की खुदकुशी
30-Mar-2026 10:29 PM
युवक ने की खुदकुशी

जगदलपुर, 30 मार्च। बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़ागुड़ा गोदामपारा में रहने वाले 21 वर्षीय युवक ने अपने घर के छत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को सोमवार की सुबह उसकी माँ ने देखा, जिसके बाद आसपास के लोगों के साथ ही परिवार के लोगों को बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 पुलिस ने बताया कि तोकापाल बेड़ागुड़ा गोदामपारा निवासी रोशन बघेल पिता बलराम बघेल होंडा शोरूम में काम करता था। रविवार की रात को अपने परिवार के सभी लोगों के साथ खाना खाने के बाद सोने के लिए चला गया, सोमवार की सुबह जब माँ कपड़ा सुखाने के लिए छत पर पहुँची तो देखी कि बेटे को फाँसी के फंदे पर लटका देखा।

 अचानक से इस घटना को देख परिजनों को आवाज लगाई, जहाँ युवक के गले में बंधे फंदे को काटकर उतारा गया, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

पुलिस शव को पीएम के लिए ले गई, वहीं युवक के परिजनों से लेकर दोस्तों से पूछताछ की जा रही  है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।


अन्य पोस्ट