बस्तर

उधारी के पैसे मांगने पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
28-Mar-2026 10:42 PM
उधारी के पैसे मांगने पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर, 28 मार्च। कांकेर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में उधारी के पैसे मांगने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, संजयनगर निवासी दानिश अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने रमजान के दौरान आरोपी अखबर मेमन उर्फ गुल्लू को 2,000 रुपये उधार दिए थे। जब उसने राशि वापस मांगी, तो आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में युवक के हाथ, पसली, पेट और कमर के पास चोटें आई हैं। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को लगभग दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट