बस्तर

बीएलओ और सुपरवाइजर सम्मानित
15-Mar-2026 10:11 PM
बीएलओ और सुपरवाइजर सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 15 मार्च। विधानसभा क्षेत्र 87 चित्रकोट के अंतर्गत शनिवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (स्ढ्ढक्र) के कार्य का सफलतापूर्वक संपादन किए जाने पर सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर अनुविभागीय दंडाधिकारी तोकापाल श्री शंकर लाल सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 87 चित्रकोट के अंतर्गत लोहंडीगुड़ा, दरभा, बास्तानार और तोकापाल के सभी एईआरओ एवं ईआरओ चित्रकोट भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को आगामी जनगणना 2027 के कार्य को भी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।


अन्य पोस्ट