बस्तर
रेत की अवैध खुदाई, भस्कली नदी से पोकलेन मशीन जब्त
14-Mar-2026 10:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 14 मार्च। जिले में खनिज संपदा के अवैध दोहन को रोकने के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को तहसील बकावंड के ग्राम तारापुर में खनिज विभाग द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई।
खनि अधिकारी श्री चेरपा के मार्गदर्शन में खनिज दल ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य की अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित भस्कली नदी पर औचक जहाँ बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था।
खनिज विभाग के जाँच के दौरान मौके पर रेत निकालते हुए एक पोकलेन मशीन पाई गई, जिसे विभाग ने तत्काल प्रभाव से सील कर सुपुर्दगी में ले लिया है। साथ ही उक्त प्रकरण में नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में भी इस प्रकार की औचक जाँच और निरंतर निगरानी जारी रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


