बस्तर

गरीब परिवारों के लिए निरंतर प्रयास, हेमंत कश्यप की पहल से 186 लोगों को मिला राशन कार्ड
11-Mar-2026 12:24 PM
गरीब परिवारों के लिए निरंतर प्रयास, हेमंत कश्यप की पहल से 186 लोगों को मिला राशन कार्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर। गरीब एवं वंचित परिवारों को उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राशन कार्ड बनवाने के अभियान के तहत युवा कांग्रेस के आदिवासी नेता हेमंत कश्यप की पहल से अब तक 186 जरूरतमंद लोगों के राशन कार्ड बनवाए जा चुके हैं।

 

इसी क्रम में ग्राम आसना डोंगरीगुड़ा पारा निवासी पार्वती वट्टी (पति – बुधरु वट्टी), जो कई वर्षों से राशन कार्ड जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित थीं, उनका राशन कार्ड बनवाकर उन्हें सौंपा गया। राशन कार्ड मिलने से अब उन्हें शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

इस अवसर पर हेमंत कश्यप ने कहा कि समाज के प्रति हमारी छोटी-सी कोशिश भी किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे भी आगे आएं और अपने आसपास के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को शासन की बुनियादी योजनाओं और सुविधाओं तक पहुंचाने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा ही उनका संकल्प है और आगे भी इस प्रकार का जनसेवा अभियान लगातार जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट