बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 8 मार्च। नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम कलचा में बीती रात चार युवकों ने 2 युवकों को रंग गुलाल लगाने के नाम पर विवाद इस प्रकार बढ़ा की युवकों ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि बीती रात कलचा में 2 युवकों के घर में गाँव के ही 4 युवक रंग गुलाल लगाने के नाम पर घर पहुँचे, जहाँ चारों युवकों ने रंग लगाई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया, जहां चारों युवकों ने अपने पास रखे चाकू से दोनों युवक उमेश बघेल 23 वर्ष निवासी निवासी साडग़ुड़ आमगुड़ा पारा थाना बोघघाट जिला बस्तर व रोहित बघेल परशुराम 17 वर्ष निवासी सरगुन आमागुड़ा थाना बोधघाट के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी परिजनों ने नगरनार पुलिस को दी, जहाँ पुलिस ने रात में ही टीम तैयार कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, जहाँ रात में ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वही शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।


