बस्तर

कार-बाइक में भिड़ंत, 3 जख्मी
18-Feb-2026 4:07 PM
कार-बाइक में भिड़ंत, 3 जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 18 फरवरी। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के अलनार-नरीपानी के बीच कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई।

इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि बैगा ने बताया कि लखीबेड़ा निवासी हेमधर, मोटा व फाल्गुनी सेठिया मोटरसाइकिल में सवार होकर मंगलवार की दोपहर घूमने के लिए निकले हुए थे। मोटरसाइकिल को मोटा चला रहा था , जैसे ही युवकों की मोटरसाइकिल अलनार-नरीपानी के बीच पहुँची कि लोहंडीगुड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी।

 इस घटना में जहाँ तीनों युवकों को गंभीर चोट आई, वहीं कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को लोहंडीगुड़ा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया है, वहीं घायलों की स्थिति ठीक बताई जा रही है,

 


अन्य पोस्ट