बस्तर

सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरु
17-Feb-2026 10:27 PM
सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 17 फरवरी। मंगलवार से सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा प्रारम्भ हुई। इसी तारतम्य में बस्तर संभाग मुख्यालय में जगदलपुर में 4 केंद्रों पर 10वीं के सीबीएसई बोर्ड की गणित की परीक्षा सम्पन्न हुई।

सुबह 10 बजे शुरू हुई परीक्षा 1.15 बजे समाप्त हुई। परीक्षा देकर निकले छात्रों के चेहरे पर सरल प्रश्न पत्र की खुशी साफ झलकती दिखाई दी। विद्यार्थियों  ने बताया कि पांच खंड में प्रश्न पत्र था। कई सवालों के कैलकुलेशन बेहद आसान थे। 

ज्ञात हो कि सीबीएसई बोर्ड ने जगदलपुर में निर्मल विद्यालय, विद्या ज्योति स्कूल ,केंद्रीय विद्यालय और दीप्ति कॉन्वेंट कुल 4 परीक्षा केंद्र बनाए हैं ,जिसमें कक्षा 10वीं के 1500 से विद्यार्थी और कक्षा 12 वीं के 1291 छात्र रजिस्टर्ड हैं ।

जिसमें निर्मल विद्यालय में 10 वीं के 396 और 12 वीं 410, विद्या ज्योति में 10 वीं के 660 और 12 वीं के 491, दीप्ति कॉन्वेंट में 10 वीं के 314 और 12 वीं के 259 और केंद्रीय विद्यालय में 10 वीं के 130 और 12वीं के 131 छात्र नामांकित हैं।आज हुई 10 वीं की परीक्षा में चारों केंद्रों में मिलाकर कुल 18 छात्र अनुपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट