बस्तर

शीतलावड बुढ़ादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम
16-Feb-2026 10:16 PM
 शीतलावड बुढ़ादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 16 फरवरी। शीतलावड बुढ़ादेव मंदिर में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के पदाधिकारियों के अनुसार यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है और इस वर्ष 35वां महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया।

समारोह में समाज के ईष्ट देव बुढ़ादेव एवं सती माई की पूजा की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आयोजन में कोंडागांव सहित दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा से आए समाज प्रतिनिधि शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष शंभु नाथ ध्रुव ने वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। अन्य जिलों से आए पदाधिकारियों ने भी समाज की परंपराओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया और समाज को संगठित रखने पर जोर दिया गया।


अन्य पोस्ट