बस्तर
वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत, जांच शुरू
14-Feb-2026 11:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 14 फरवरी। बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के माड़पाल के पास बीती रात सडक़ दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगरनार थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि टलनार आवासपारा निवासी सोनूराम मोटरसाइकिल से सब्जी बेचकर देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


