बस्तर
रेललाइन डबलिंग में आएगी तेजी, डिलमिली के रेलवे स्टेशन का भी किया मुआयना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 14 फरवरी। ईस्ट कोस्ट रेलवे के जीएम शुक्रवार को जगदलपुर पहुँचे। सबसे पहले वहां के अधिकारियों से मिलने के बाद रेलवे स्टेशन का मुआयना करने के बाद डिलमिली पहुँचे, जहाँ रेल लाइन डबलिंग होने की कवायद भी तेज हो गई है, वहीं डिलमिली के रेलवे स्टेशन को भी देखा गया, जहाँ ब्लैक स्पोर्ट को भी देखा गया।
जगदलपुर के रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की सुबह ईको रेलवे के जीएम परमेश्वर फूंकवाल बस्तर पहुंचे, जहाँ सबसे पहले जगदलपुर के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के साथ ही कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गयए।
करीब एक घण्टे से अधिक समय तक चले निरीक्षण के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जगदलपुर से जल्द ही रेललाइन डबलिंग में अब तेजी देखने को मिलेगी। इस प्रवास को एक बड़ा निरीक्षण माना जा रहा है, जो काफी अहम है, वहीं जीएम के साथ रेल जोन और मंडल के डेढ़ दर्जन अफसर भी साथ आये हुए थे, वहीं जीएम डीआरएम ललित बोहरा भी इस दौरान साथ आए हुए थे।
इस निरीक्षण के बाद खतरनाक और ब्लैक स्पॉट जैसे मोड़ का भी निरीक्षण किया गया। जगदलपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद सिलकझोड़ी और डीलमिली रेलवे स्टेशन पहुँचे, जहाँ के कर्मचारियों से मिलने के साथ ही मौलिक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के बाद जीएम ने रेलवे कॉलोनी जाकर कर्मचारियों के परिजनों से भेंट भी की।


