बस्तर
धान के बाद मक्के की खेती
05-Feb-2026 6:38 PM
तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / विमल मिंज
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 फरवरी। किसान फूलचंद बघेल ने बताया कुछ दिन पहले ही धान की खेती के बाद अपने खेतों में मक्के की खेती कर रहे हैं। नेगीगुड़ा के लगभग किसान अपने खेतों के पास से बहने वाली बस्तर की जीवनदायानी इंद्रावती नदी खेती के लिए वरदान है। उसके पानी से सिंचाई कर इन दिनों मक्के की खेती कर रहे किसान अपने खेतों में लगे फसल को कीड़े- मकोड़ों से बचाने के लिए कीटनाशक दवाई का छिडक़ाव कर रहे हैं। वहीं खरपतवार को भी उखाडऩे का काम चल रहा है। मई के पहले सफ्ताह तक यह फसल तैयार हो जाएगा। धान के बाद मक्का किसानों के आय का मुख्य साधन हैं। बीते दिनों किसानों ने सरकार से यह मांग रखी थी कि धान की तरह मक्के के फसल को भी समर्थन मूल्य में खरीदे।

Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


