बस्तर

30 जनवरी तक 118 नल-जल योजनाओं को मिलेगी बिजली
29-Dec-2025 10:22 PM
30 जनवरी तक 118 नल-जल योजनाओं को मिलेगी बिजली

जगदलपुर, 29 दिसंबर।  विद्युत विभाग के प्रशासकीय खण्ड के सभा कक्ष में विद्युत विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अभियंताओं की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कुल 102 ग्रामों के लिए 120 विद्युत कनेक्शनों के आवेदन प्रस्तुत किए गए थे, जिनमें से 99 ग्रामों के 118 कनेक्शनों के लिए डिमांड नोट का भुगतान विभाग द्वारा किया जा चुका है। समीक्षा के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के कार्यपालन अभियंता ने आश्वस्त किया कि प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने समय-सीमा निर्धारित करते हुए कहा कि जिन मामलों में डिमांड नोट लंबित हैं, उन्हें हर हाल में 15 जनवरी 2026 तक जारी कर दिया जाएगा। वहीं, जिन ग्रामों में डिमांड नोट का भुगतान हो चुका है, इन जगहों पर 30 जनवरी 2026 तक विद्युत कनेक्शन प्रदान कर दिए जाएंगे।

बैठक के समापन पर विद्युत विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंताओं ने अपने अधीनस्थ अमले को कड़े निर्देश दिए कि दोनों विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को शीघ्र पूर्ण करें, ताकि ग्रामीणों को पेयजल योजना का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।


अन्य पोस्ट