बस्तर

एसआईआर, बैठक कल
22-Dec-2025 10:54 PM
एसआईआर, बैठक कल

जगदलपुर, 22 दिसम्बर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के परिपालन में बस्तर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की प्रक्रिया के तहत आगामी 23 दिसंबर को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विधिवत प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसी संदर्भ में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस एस. की अध्यक्षता में मंगलवार को सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित कलेक्टोरेट के आस्था सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आहुत की गई है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और राजनीतिक दलों के साथ संवाद स्थापित करना है। बैठक के दौरान आयोग के निर्देशों के अनुरूप उपस्थित प्रतिनिधियों को फोटोयुक्त मतदाता सूची की एक हार्ड कॉपी तथा बिना फोटो वाली सॉफ्ट कॉपी पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक रूप से प्रदाय की जाएगी। इस अवसर पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण और शुचिता के संबंध में विस्तृत चर्चा भी की जाएगी।

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में सभी संबंधित व्यक्तियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे स्वयं अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचन नामावली के प्रकाशन और वितरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।


अन्य पोस्ट