बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 18 दिसंबर। रक्षित केंद्र जगदलपुर में एएसआई के रूप में पदस्थ ताकेश्वर शर्मा का अचानक मेकाज में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही पुलिस विभाग से लेकर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं ताकेश्वर शर्मा के निधन के साथ ही माँ पिता दोनों का साया बच्चों के ऊपर से उठ गया।
ताकेश्वर शर्मा के बेटे आदित्य शर्मा ने बताया कि उनका परिवार मूलत: उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के सूर्यमान थाना बेरिया मगडुमपुर था। ताकेश्वर शर्मा 1984 में सहायक आरक्षक के रूप में अपनी सेवा पुलिस विभाग में देना शुरू किया। बस्तर संभाग के नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर के अलावा अंतागढ़, जगरगुंडा व अन्य जगहों में अपनी सेवा दी। वर्ष 2009 में मारडूम में मां का निधन हो गया। 3 बेटियां व 1 बेटे के लालन पालन के लिए बस्तर आ गए। जहाँ उनकी एक बेटी की तबियत खराब होने के कारण उनका भी निधन हो गया था। अब 2 बेटी व 1 बेटे को पढ़ाने-लिखाने से लेकर हर जिम्मेदारी को बखूबी से किया। कार्य के दौरान अचानक उन्हें हार्टअटैक आया, जिसके बाद से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने लगा। कुछ वर्ष कांग्रेस के कार्यकाल में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा के यहां सुरक्षाकर्मी के रूप में पदस्थ थे। वहीं वर्तमान में जगदलपुर विधायक किरण देव के सेवा दे रहे थे।
वहीं अचानक से बुधवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण महारानी ले जाया गया, जहाँ दुबारा हार्टअटैक आने की सूचना दिया गया। जिसके बाद अचानक से स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनका निधन हो गया, जगदलपुर में अंतिम संस्कार किया गया। जहाँ पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के अलावा परिवार के लोग मौजूद थे।


