बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 मार्च। अंजू शिक्षण एवं सिलाई प्रशिक्षण संस्था में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। संस्था की संचालिका ने मुख्य अतिथि रानी चेरपा, अनीता श्रीवास्तव महिला उत्पीडऩ समिति की सदस्य श्रीफल और शाल देकर सम्मानित किया, इसके अलावा पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के सफाई कर्मी, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता -सहायिकाओं को भी श्रीफल-शाल से सम्मानित किया।
अंजू राय ने कहा कि आज इस आधुनिक दुनिया 21वीं सदी में महिला कहीं न कहीं पीछे है, पूरी तरह से स्वतंत्र नहीं है घर गृहस्थी में फंसी हुई है, रोक-टोक होता रहता है। महिला को संघर्ष करते हुए आगे निकलना ही होगा।
कार्यक्रम में श्रुति शुक्ला, राजेश्वरी, एकता, पूजा, वर्षा, काजल, सीमाधार, अनीता सोनी, इंदिरा, गीता पुजारी, शिवानी, कुंती, अंजू, प्रीति, सत्यभामा निषाद, अनीता निषाद, संध्या यादव, ज्योति यादव, पुष्पा सेठिया, तनु, धनीता साहू, पायल यादव आदि उपस्थित थे।


