बस्तर
कलेक्टर ने की युवोदय वालंटियरों के कार्यों की समीक्षा
जगदलपुर, 10 मार्च। कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि किसी भी शासकीय योजनाओं के फसल एवं समुचित क्रियान्वयन में सामाजिक भागीदारी तथा स्वयं सेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि बिना सामाजिक भागीदारी के किसी भी शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन संभव नहीं है।
श्री बंसल ने कहा कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने में स्वयं सेवकों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने कहा कि हमारे युवोदय के वालंटियरों ने जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने बेहतरीन कार्यो के फलस्वरूप इसे सच कर दिखाया है।
कलेक्टर ने कोरोना काल के विषम परिस्थिति के अलावा वर्तमान में शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी भागीदारी निभाई है, वह वास्तव में बहुत ही सराहनीय है। इस दौरान श्री बंसल ने विभिन्न विभागों का सहयोगी के रूप में आदिवासी बाहुल्य बस्तर जिले में शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु युवोदय के वालंटियरों के द्वारा किए जा रहे कार्यो की विभागवार समीक्षा की।
उन्होंने कोरोना काल में पढ़ई तुहर दुआर, कुपोषण मुक्ति अभियान, गर्भवती माताओं को सुरक्षित प्रसव हेतु अस्पतालों तक ले जाने हेतु सुरक्षित व्यवस्था आदि कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन्ही कार्यो की फलस्वरूप आज बस्तर जिले के युवोदय के कार्यो की गुंज राज्य व देश तक पहुंच चुकी है।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, एसडीएम जगदलपुर दिनेश नाग, एसडीएम तोकापाल सुश्री आस्था राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा युवोदय के वालंटियर उपस्थित थे।


