बस्तर

भगवान सिद्धि विनायक का तृतीय वार्षिक महोत्सव 25 से
24-Feb-2022 4:48 PM
भगवान सिद्धि विनायक का तृतीय वार्षिक महोत्सव 25 से

जगदलपुर, 24 फरवरी। चित्रकोट रोड पर ग्राम पल्लीचकवा में नवनिर्मित भव्य मन्दिर में भगवान श्री गणेश का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन 25 और 26 फरवरी को किया जाएगा।

जगदलपुर के  विनोद कुमार जोशी द्वारा चित्रकोट रोड में पल्लीचकवा में भगवान श्री गणेेश का भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। इस दो दिवसीय तृतीय महोत्सव हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी को श्री गणेश का अभिषेक, संकल्प, गणेश पूजा, पुन्याहवाचन, रक्षासूत्रधारण, शोभायात्रा, अग्नि प्रतिष्ठापन, हवन पूजा और प्रसाद वितरण होगा।

दूसरे दिन 26 फरवरी को श्री गणेश का पंचामृत महाअभिषेक, पूर्णाहुति, महाआरती और महाभंडारा होगा।


अन्य पोस्ट