बस्तर

रेखचंद ने बैठक ले की कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने की अपील
23-Feb-2022 9:23 PM
रेखचंद ने बैठक ले की कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने की अपील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 23 फरवरी।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के पौत्र एवं प्रियंका गांधी  के सलाहकार समिति के सदस्य विभाकर शास्त्री एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव एवं प्रयागराज उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अल्लापुर में कायस्थ समाज की बैठक लेकर कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह को विजय बनाने की अपील की।

 रेखचंद जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं की आज पूरे देश में धूम है और आज प्रधानमंत्री को भी छत्तीसगढ़ के गोधन न्याय योजना को अपनाने पर मजबूर कर दिया है। छत्तीसगढ़ में आज किसान मजदूर और युवा सभी खुश हैं और उत्तर प्रदेश में आगामी 10 मार्च को सरकार बनाने के बाद इन योजनाओं को यहां भी लागू किया जाएगा। हमने अपने वचन पत्र में उन सभी योजनाओं को शामिल किया है जिससे की किसानों मजदूरों युवाओं और बेरोजगारों को शामिल कर उनके उन्नति के अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर  प्रयागराज उत्तरी के कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान, पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष पांडेय, कृपाशंकर मिश्रा ,रामु दादा,अजय श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अविनाशवर्मा,ज,अतुलश्रीवास्तव ,शिवसेवक सिंह शशांक त्रिपाठी , बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, छत्तीसगढ़ राज्य इटंक के महासचिव विजय सिंह उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट