बस्तर

वाहन की ठोकर, बाइक सवार 3 मौतें
20-Feb-2022 1:23 PM
वाहन की ठोकर, बाइक सवार 3 मौतें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 20 फरवरी।
एनएच 30 पर शनिवार की दोपहर को हुए सडक़ हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में एक 13 वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है। घटना की जानकारी लगते ही डायल 112 की टीम व बस्तर पुलिस भी मौके पर आ पहुंची, घटना के बाद से पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

मामले की जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी सुरित सारथी ने बताया कि शनिवार को नेगानार निवासी मोहन कश्यप, उसका रिश्तेदार गोरडू कश्यप व उसका 13 वर्षीय पुत्र लकीराम जो रामपाल के मुर्गा फार्म में काम से गये थे, काम खत्म करने के बाद वापस अपने घर आ रहे थे कि अचानक नेगानार चौक के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उसके वाहन को ठोकर मार दी, जिससे गोरडू व उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहन को अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दिया, वहीं 3 लोगों की मौत से गाँव में मातम छा गया है।


अन्य पोस्ट