बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर 30 जनवरी। खनिज जांच दल ने 13 वाहनों के खिलाफ़ अवैध गौण खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज करते हुए सभी वाहनों को जब्त किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में खनिज रेत के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गये है। निर्देश के परिपालन में कलेक्टर रजत बंसल के आदेशानुसार जिला खनिज जांच दल द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों तारापुर, करीतगांव,जगदलपुर मार्ग, धनपुंजी, जगदलपुर, चपका,चोकावाड़ा और कोड़ेनार क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें खनिज मुरूम के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 1 पोकलेन को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है तथा गौण खनिज रेत के 9 वाहन , चूना पत्थर के 2 वाहन, मुरूम के 2 वाहन कुल 12 वाहन अवैध परिवहन करते पाये जाने पर परिवहनकर्ताओं के खिलाफ खनिज का अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया।
13 वाहनों के खिलाफ़ टिप्पर क्रमांक सी.जी. 17 एच 2603, सी.जी. 17 एच 3491, सी.जी. 17 एच 2603 ,सी.जी. 18 एच 1557, सीजी 17 केयु 8336 में खनिज रेत का, हाइवा सीजी 17 एच 3099 और सीजी 04 जेडी 8172 में मुरूम, हाइवा सीजी 17 केयू 2723 में चूनापत्थर इसके अलावा तीन अपंजीकृत महेन्द्रा ट्रैक्टर व ट्रैक्टर सी.जी. 05 जी 3347 में रेत का और टिप्पर क्रमांक सी.जी. 17 एच 1390 में चूना पत्थर का अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिन्हें खनिज विभाग ने ज़ब्त किया है।
खनि प्रभारी अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि कलेक्टर श्री बंसल की अध्यक्षता में 5 जनवरी को जिला खनिज टास्क फोर्स की बैठक लेकर अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर संयुक्त रूप से कार्यवाही किये जाने पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग तथा खनिज विभाग को निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में तहसीलदार बकावण्ड के नेतृत्व में राजस्व एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल ने तारापुर के भसकली नदी में अवैध रेत उत्खनन करते पाये जाने पर कार्यवाही करते हुये 1 पोकलेन वाहन को सील किया गया तथा 1 ट्रैक्टर , 2 टिप्पर पर कार्यवाही करते हुये जब्त किया है।



