बस्तर

भानु कृषि सेवा केन्द्र का लायसेंस निरस्त
29-Jan-2022 8:49 PM
भानु कृषि सेवा केन्द्र का लायसेंस निरस्त

जगदलपुर, 29 जनवरी। अधिक दर पर उर्वरक की बिक्री की शिकायत के बाद की गई जांच के बाद सोनारपाल में संचालित भानु कृषि सेवा केन्द्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। शुक्रवार को कृषि विभाग के उप संचालक ने लाइसेंस निरस्ती का आदेश जारी कर दिया। पिछले दिनों भानु कृषि सेवा केन्द्र में अधिक दाम पर उर्वरक बिक्री का वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर मामले में तेजी से जांच करते हुए भानु कृषि सेवा केन्द्र के विरुद्ध यह सख्त और त्वरित कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट