बस्तर

संक्रमित महिला की लाश को ओडिशा लाने किया मना
21-Jan-2022 9:35 PM
संक्रमित महिला की लाश को ओडिशा लाने किया मना

परिजनों ने बस्तर कलेक्टर से की चर्चा, अंतिम संस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 21 जनवरी।
गुरुवार को मेकाज में कोरोना से मृत महिला के शव को ओडिशा लाने से वहां के अधिकारियों ने मना कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने बस्तर कलेक्टर से बात करने के बाद शव का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया। महिला के परिजनों ने इसके लिए बस्तर कलेक्टर का धन्यवाद भी दिया।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोरोना से मृत महिला के भाई ने बताया कि बहन को बुधवार की सुबह भर्ती किया गया था, जहां लगातार जांच के बाद गुरुवार की दोपहर को जब उसकी मौत हुई तो उसका एंटीजन टेस्ट किया गया, जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वार्ड को सैनिटाइज करने के बाद शव को पीएम घर भिजवा दिया गया।

सुबह शव को परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए ओडिशा ले जाने की बात कही गई है, लेकिन जब ओडिशा के तहसीलदार को इसकी जानकारी दी गई कि बहन का एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव आया है, तो उन्होंने यहां लाकर कफन-दफन से मना कर दिया गया। उनका कहना था कि शव का वहीं अंतिम संस्कार कर देना चाहिए। जिसके बाद परिजनों ने बस्तर कलेक्टर से चर्चा करने के बाद मुक्तिधाम में शव का अंतिम संस्कार करने के बाद वापस अपने घर ओडिशा चले गए।


अन्य पोस्ट