बस्तर

गुरुगोविंद सिंह शक्ति केंद्र के 6 पोलिंग के हर बूथ में 25 कार्यकर्ता की हुई पहचान
16-Jan-2022 9:26 PM
गुरुगोविंद सिंह शक्ति केंद्र के 6 पोलिंग के हर बूथ में 25 कार्यकर्ता की हुई पहचान

सरल पोर्टल में हर एक कार्यकर्ता की होगी एंट्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 16 जनवरी।
गुरु गोविंद सिंह वार्ड शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले 6 पोलिंग बूथ जिसमें महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड आते हैं, हर बूथ में 25 कार्यकर्ताओं की सूची का सत्यापन रविवार को किया गया, जिसमें सरल पोर्टल के माध्यम से हर एक कार्यकर्ता की एंट्री भी की जाएगी। जिससे राष्ट्रीय स्तर पर भी किसी भी कार्यकर्ता के संबंध में एक क्लिक पर सभी जानकारी उपलब्ध हो सके, जिससे अपने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उनके परिवार के रुझान को भी परखा जाएगा।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि सरल पोर्टल में कार्यकर्ताओं के संबंध में बारीक जानकारी जुटाने का उद्देश्य हर कार्यकर्ता का ध्यान रखना है।
नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा कि आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के साथ साथ युवाओं को विचारधारा से जोडऩे के लिए है, सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखने के उद्देश्य से यह जानकारी ली जा रही है।

इस बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुधा मिश्रा, मीडिया प्रभारी रोशन झा, संजय चंद्राकर, दिलीप मित्रा, बिजली बैध, गायत्री कश्यप, दयामानी बघेल, श्याम सुन्दर बघेल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट