बस्तर

भाजयुमो ने पंजाब सरकार का फूंका पुतला
07-Jan-2022 9:03 PM
भाजयुमो ने पंजाब सरकार का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 जनवरी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे में हुई सुरक्षा में चूक किये जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (जिला-बस्तर) ने पंजाब सरकार का पुतला दहन किया।

पुतला दहन के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा जानबूझकर सुरक्षा में चूक करना  अशोभनीय व निंदनीय है। इस घटना से देश की जनता के सामने कांग्रेस पार्टी की स्तरहीन मानसिकता उजागर हुई है। कांग्रेस ने हमेशा से देश में इसी तरह से कृत करते हुए राजनीति की है। विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता अब कांग्रेस पार्टी को रास नहीं आ रही है, इसलिए इस तरह की घिनौना हरकत करने को कांग्रेस बाज नहीं आ रही है। जिसका हिंदुस्तान की जनता कांग्रेस पार्टी को जरूर जवाब देगी।

पुतला दहन में आनंद झा, अभिषेक तिवारी, सूर्यभूषण सिंग, श्रीश मिश्रा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट