बस्तर
बस्तर के 8 उपनिरीक्षक बने निरीक्षक
01-Jan-2022 7:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 1 जनवरी। पुलिस मुख्यालय रायपुर से 80 उप निरीक्षकों को पदोन्नत कर उन्हें निरीक्षक बनाया गया है। पदोन्नति सूची में बस्तर के 8 उपनिरीक्षक पदोन्नति के बाद निरीक्षक बने।
पुलिस विभाग ने नए वर्ष के उपलक्ष्य में 80 से ज्यादा उप निरीक्षक को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया है, जिसमें बस्तर के अलावा मुंगेली, रायपुर, दुर्ग, सूरजपुर, कांकेर, राजनांदगांव, जांजगीर चापा, धमतरी के अलावा अन्य जगह के उप निरीक्षक शामिल हैं। बस्तर से प्रमोशन होने वालों में सुनील कुजूर, शिशुपाल सिन्हा, राकेश राठौर, भुनेश्वर साहू, राजेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र दुबे, मोहनराम पटेल, विकासचंद्र रॉय आदि शामिल हंै।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


