बस्तर

संसदीय सचिव ने दुर्गा पूजा पंडालों में की पूजा-अर्चना
14-Oct-2021 10:09 PM
संसदीय सचिव ने दुर्गा पूजा पंडालों में की पूजा-अर्चना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 14 अक्टूबर।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंच कर लोगों को महानवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 महा नवमी पर विवेकानंद वार्ड हाटकचोरा, काली मंदिर, बम्हनी, उपनपाल, नगरनार के विभिन्न पंडालों में, धनियालूर, कैका चेरबहार, नानगूर में माता दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हुए एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की मंगल कामना और सुख समृद्धि की कामना की एवं वर्तमान कोरोना संक्रमण से क्षेत्र की रक्षा करने की माता दुर्गा से कामना की।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य जिशान कुरैशी,ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी,ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, जलंधर बघेल, घनश्याम महापात्र, विनोद सेठिया, विकास दुग्गड, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट