बस्तर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 2 अक्टूबर। बिलासपुर में 3 से 6 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इस प्रतियोगिता के लिए बस्तर ब्लॉक से 10 हॉकी खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। अंडर 14 मिनी वर्ग के लिए बस्तर ब्लॉक के माध्यमिक शाला कुडक़ानार से गौरी पटेल, लखेश्वरी पटेल, सीमा बघेल, मोहन कश्यप, पारेश्वर मौर्य, रितिक नाग एवं माध्यमिक शाला बोडनपाल 1 से आसमति मौर्य, नीलमनी मौर्य, मीना बघेल, जयश्री बघेल चुने गए हैं।
बच्चों को हॉकी कीट क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल व जप सदस्य वैद्यनाथ मौर्य के द्वारा प्रदान किया गया। शिक्षक व कोच नीरज कुंजाम ने प्रशिक्षण दिया ब्लॉक के बच्चो के चयन होने पर बीईओ मोती राम कश्यप, एबीईओ सुशील तिवारी, बी आर सी राजेंद्र ठाकुर, मध्यान भोजन नोडल शैलेंद्र तिवारी, संकुल प्राचार्य सईदा खान, प्रधान अध्यापक धीरेंद्र यादव, खेल सिंह खूंटे, अश्वनी नेताम, देवेंद्र ठाकुर, हेमंत धु्रव, भोला मरकाम, आशीष पांडेय, प्रेम बघेल, गजेंद्र पांडे, मनीराम कोकडू, फूलसिंह यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है।