बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,5 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अशर्फी यादव ने भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के निर्देशानुसार युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमलेश मार्को के सहमति एवं रामानुजगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता के अनुशंसा पर युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारी एवं संपूर्ण कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, इस कार्यकारिणी में पार्टी में सक्रिय रहने वाले युवाओं को तहरीज देते हुए जिम्मेदारी दी गई है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रामानुजगंज के घोषित नवीन कार्यकारिणी में सतीश जायसवाल,संतोष यादव,अंबिका सिंह उईके, रामविचार कुशवाहा,अमित सिंह एवं लल्लन गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा विक्रम गुप्ता एवं सिद्धांत यादव को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं कृष्णा पासवान,अजय सिंह,दीपक यादव,परमानंद ठाकुर,शिव कुमार मरकाम एवं कलाम मंसूरी को मंत्री तथा अर्पित जसवाल को कोषाध्यक्ष एवं कृष्णदेव पांडे सह - कोषाध्यक्ष आनंद यादव को कार्यालय प्रभारी एवं धर्म प्रकाश केसरी,आशीष यादव को प्रचार प्रसार प्रमुख, मनोज यादव एवं वतन गुप्ता को मीडिया प्रभारी,उदय यादव रितु कश्यप एवं ज्योतिष सरदार को सोशल मीडिया प्रभारी,अरविंद यादव संतोष कुशवाहा संजय ठाकुर एवं कर्तव्य यादव को प्रशिक्षण प्रमुख तथा अविनाश मेहता वकील सिंह दिनेश यादव किशोर मंडल अनिल नेताम एवं अंबिका यादव को शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। भगमन मरावी, दीक्षा तिवारी सुनैना खलको एवं जसमती पोया को कन्या शक्ति संयोजिका की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही कार्यकारिणी में 35 कार्यसमिति सदस्य एवं 15 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
कार्यकारिणी घोषणा के उपरांत भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अशर्फी यादव ने कहा कि कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन पर समाज के सभी वर्ग के सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए स्थान देने का प्रयास किया गया है। हमारी नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ हर मोर्चे पर राज्य सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाएगी साथ ही केंद्र के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियां तथा बीते भाजपा के 15 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाएगी।साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर छत्तीसगढ़ के युवाओं का मजाक उड़ाया जा रहा है।
बेरोजगारी भत्ता के पात्रता में इतना ज्यादा निवामवली लगा दिया गया है कि 80 प्रतिशत बेरोजगार युवा बेरोजगारी भत्ता के लाभ से वंचित हो रहे हैं, यदि सरकार वास्तव में बेरोजगारी भत्ता देना चाहती तो सारे नियमों थिशील कर प्रदेश के सभी 18 लाख पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे। सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य को अधर में लटका कर रखा है वही संविदा कर्मियों को नियमितीकरण के वादा करके सत्ता में आने वाली कांग्रेस की सरकार आज तक अपना वादा पूरा नहीं कर सकी उन्होंने कहा कि आने वाला 2023 के विधानसभा चुनाव में हम सभी युवा मोर्चा के साथी मिलकर प्रदेश की भूपेश सरकार को उखाड़ फेकेंगे।


