बलरामपुर

भागवत कथा के समापन में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा
27-Jan-2023 7:52 PM
भागवत कथा के समापन में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज,27 जनवरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में  नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सागर मोती फाउंडेशन के प्रमुख रमन अग्रवाल के नेतृत्व में चल रहे सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के समापन में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था। 

मानस मर्मज्ञ राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत महंत डॉ प्रज्ञा भारती के मुखारविंद से अंचल वासियों ने सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं से जुड़ी मार्मिक कथाओं का रसपान किया, साथ ही कथावाचक महंत डॉ प्रज्ञा भारती द्वारा सामाजिक जीवन से जुड़े विभिन्न नैतिक पहलुओं पर भी ज्ञानवर्धक उद्बोधन दिया गया।

कथा के अंतिम दिन रामानुजगंज सहित आसपास के विभिन्न पंचायतों से भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन समिति द्वारा भागवत कथा के साथ-साथ नगर के वार्ड क्रमांक 9 में कराए जा रहे पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के समापन दिवस में भी श्रद्धालुओं की सुबह से ही भारी भीड़ रही, वहीं नगर के वार्ड क्रमांक 13 में भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर के रूप में वाराणसी से पधारे आचार्य सुधांशु महाराज एवं नगर के प्रसिद्ध पुजारी नंदू पांडे के सानिध्य में संपन्न हुआ। 

सात दिनों तक नगर में एक साथ संपन्न हुए 3 धार्मिक आयोजनो से पूरे नगर का माहौल भक्तिमय रहा। श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथा श्रवण करने वरिष्ठ भाजपा नेता राम किशुन सिंह भरत सिंह सिसोदिया, मुकेश तिवारी जवाहर पासवान सहित अंबिकापुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी विजय अग्रवाल संजय रेडीमेड के संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में पहुंचकर व्यासपीठ को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस में कथा विराम करने के पूर्व  साध्वी प्रज्ञा भारती के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा सुनने से वंचित रहे श्रद्धालुओं के लिए फिर से एक बार  संक्षिप्त में पूरे कथा का सार बताते हुए मानव जीवन में भागवत कथा के महत्व को प्रतिपादित किया। 

संपूर्ण धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने में एसपी निगम, गोपाल गुप्ता, अशोक जयसवाल, टीआर शर्मा अजय केसरी महेश अग्रवाल, अशोक केसरी, राजेश अग्रवाल, अनूप कश्यप, अजय गुप्ता प्रमोद कश्यप, अंकित गुप्ता, बालकेश प्रजापति, विजय गुप्ता, अशोक कश्यप अजय जयसवाल, पवन गुप्ता, प्रकाश चंद, सुमित गुप्ता, राम ध्यान गुप्ता, पारस ठाकुर, राधे कुशवाहा विजय रावत,मुकेश जयसवाल, सनोज दास, पृथ्वीनाथ गुप्ता, मनी पासवान, पंकज गुप्ता, प्रदीप चौबे, बसंत चौहान, दीपू सिंह, विनोद केसरी, राम आशीष मेहता बहादुर सिंह, छोटू जयसवाल, संजय कश्यप चंदन गुप्ता अरविंद रवानी ओम गुरुजी, राजू केशरी,अरुण जायसवाल, अजय प्रजापति, अमित कश्यप, संजीत पासवान राजेंद्र गुप्ता, सूरज मित्तल देव ठाकुर सहित सैकड़ों धर्म प्रेमी युवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

मार्मिक वर्णन से भक्तों की आंखों में आंसू
श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा के अंतिम दिन जहां श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, वहीं जब साध्वी प्रज्ञा भारती के द्वारा परिवार में मां की भूमिका को लेकर उसका मार्मिक वर्णन एवं परिवार की एकता एवं परिवार की मुखिया के महत्व पर मार्मिक वर्णन किया तो हजारों लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

नगर में हो रहे एक साथ तीन धार्मिक आयोजन को लेकर शहर का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक प्रभात फेरी निकलती थी, वहीं 8 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक गायत्री  महायज्ञ का आयोजन होता था वही दोपहर 3 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक श्रीमद् भागवत ज्ञान  कथा होने से शहर का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था।


अन्य पोस्ट