बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुसमी,19 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल का बलरामपुर जिला अध्यक्ष का दायित्व पार्टी द्वारा सौंपे जाने के बाद मंगलवार को प्रथम कुसमी मंडल में आगमन हुआ।
आगमन पर पार्टी की अंतर्कलह गुटबाजी जमकर सामने देखने को मिली हैं. तथा कुसमी मण्डल अध्यक्ष पर तानाशाह के आरोप भी भाजपा के अन्य पदाधिकारीयों द्वारा लगाए गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने चल रहे तानाशाह रवैये के संबंध में जिला अध्यक्ष के समक्ष अपनी बातें पेश की हैं। पार्टी पर परिवारवाद के आरोप भी लगाए हैं।
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी खुलकर मोर्चा खोल रहें हैं जिस वजह से भाजपा मंडल अध्यक्ष निशाने पर हैं. मंडल अध्यक्ष द्वारा शुरू से ही तालमेल बैठाने का प्रयास नहीं किये जाने से कुसमी मंडल में दो गुट बन गए हैं। नतीजतन भाजपा में गुटबाजी के साथ आक्रोश भी बढ़ रहा है।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में कुसमी के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह ने कहा हैं कि जब से भाजपा मंडल कुसमी के अध्यक्ष का बदलाव हुआ हैं तब से स्थानीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं से किसी प्रकार की सलाह नहीं ली जा रही हैं. और न ही जिला या प्रदेश से कुसमी आने वाले भाजपा के नेताओं की जानकारी प्रदान की जाती हैं इतना ही नहीं कई ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित कुसमी के वरिष्ठ नेताओं का फ्लेक्स बोर्ड में फ़ोटो नहीं लगा कर अपमानित करने का प्रयास किया जाता हैं. पार्टी सर्वोपरि हैं पार्टी से बड़ा कोई नहीं हैं इस पर परिवारवाद चलाये जाने से गुटबाजी चरम सीमा पर हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसमी के नेतृत्व में द्वारा वन विभाग विश्राम गृह के पास स्वागत करते हुवे पैदल मार्च कर सभी बस स्टेण्ड कुसमी स्थित आयोजित सभा स्थल पहुचे. जंहा पर सभा को जिलाध्यक्ष सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने संबोधित किया।




