बलौदा बाजार

वनकर्मी से विवाद, सिपाही निलंबित
10-Jul-2021 9:16 PM
वनकर्मी से विवाद,  सिपाही निलंबित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 10 जुलाई।
बलौदाबाजार विकासखण्ड कसडोल के राजा देवरी थाना में पदस्थ आरक्षक द्वारा बीती रात वन विभाग के वनपाल से शराब के नशे में विवाद एवं अभद्र व्यवहार करने के कारण एसपी बलौदाबाजार ने आरक्षक को निलंबित कर मुख्यालय रक्षित केंद्र बलौदा बाजार संबद्ध किया गया है।

 मिली जानकारी के अनुसार राजा देवरी थाने में पदस्थ आरक्षक महेंद्र साहू 823 के द्वारा सोमवार की रात्रि 9.30 बजे रात्रि को शराब के नशे में राजा देवरी बया मार्ग पर होटल के पास गाडिय़ों को रोक कर आने जाने वालों को परेशान कर रहा था। तभी वन परिक्षेत्र अर्जुनी के वनपाल बसंत खंडेखर अपने वाहन से शासकीय कार्य हेतु देवपुर आ रहे थे। उक्त आरक्षक महेंद्र कुमार साहू द्वारा वनपाल से वाद विवाद एवं अभद्र व्यवहार कर गाली-ृगलौज  किया। 

वनपाल बसंत खांडेकर द्वारा उक्त भी घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी, जिस पर बलौदाबाजार जिले के एसपी ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक महेंद्र कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय रक्षित केंद्र बालौदाबाजार लाइन अटैच किया गया। 
 


अन्य पोस्ट