बलौदा बाजार

विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
05-Jul-2021 5:28 PM
विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 5 जुलाई।
विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने गांवों का दौरा कर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
दुलदुला में नाली निर्माण 3 लाख, चंदेरी में जैतखम्भ निर्माण 2 लाख,  दामाखेड़ा में रंगमंच निर्माण 1.50 लाख, धोबनी में पंचायत भवन का लोकार्पण,  चौरेंगा में सीसी सडक़ निर्माण 8.50, एनीकट निर्माण 9 लाख, स्कूल मैदान समतलीकरण 9 लाख आदि ग्रामीणों विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। 

इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और जन-जन के हितों को समझने वाले किसान पुत्र भूपेश बघेल ने अपने ढाई साल के कायर्काल में प्रदेश को विकास की नई दिशा और दशा दी है। महामारी के चलते जहां विकास की गति अवरुद्ध हो गई थी। वहीं हमारे मुख्यमंत्री ने सभी जनता जनार्दन की जीवन बचाने जगह-जगह कोविड अस्पताल का निर्माण, दवाईयों की भरपूर व्यवस्था, ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्थ सहित जन कल्याण के लिये किसानों को धान की अंतर राशि का भुगतान किया।

सभा को प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आमजन की हितों की रक्षा करती है और जनहित के कार्यो को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। सभा को सतीश अग्रवाल, सत्यनारायण ठाकुर, रमेश धृतलहरे, रामविलास साहू, बसंत आडिल ने संबोधित किया, सभा का संचालन अध्यक्ष के के नायक ने किया। 

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर, निगम मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य रमेश धृतलहरे, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.केके नायक, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राम विलास साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत आडिल, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव हेमंत उपाध्ययय, पार्षद राजेन्द्र वर्मा एवं दीपक निर्मलकर आदि मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट