बलौदा बाजार

विधायक ने सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन
29-Nov-2026 8:50 PM
विधायक ने सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 भाटापारा, 29 नवम्बर। ग्राम पंचायत खपरी आर में विधायक इन्द्र साव ने ध्रुव समाज के सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया।

इस दौरान विधायक इन्द्र साव ने कहा कि गाँव की सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर नजऱ रखना क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों और युवा साथियों की सामूहिक जि़म्मेदारी है। युवाओं को आगे आकर गाँव के विकास और सुरक्षा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

 विधायक ने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए आगे कहा, मेरा हर संभव प्रयास रहेगा कि ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं की कोई कमी न हो। सडक़, पानी, बिजली और सामुदायिक भवनों जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है और समाज के विकास के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूँ।

इस अवसर पर रामनाथ ध्रुव सरपंच, राजेश यदु, भुवनेश्वर कोसले उप सरपंच,  बद्री निषाद, विष्णु ठाकुर, लीलाधर,  चंद्रकुमार यदु, सतीराम ध्रुव, अमरीका डहरिया, पूजा मानिकपुरी, नंदकुमारी ध्रुव, अंजति ध्रुव, रामप्यारी न, टीकाराम यदु, हरिराम वर्मा, लखेश्वर ध्रुव, दिनेश साहू, फागू राम ध्रुव, रंजीत ध्रुव, दिलीप ध्रुव, प्रताप यदु, मोहन ध्रुव, संतराम साहू, नरसिंग सेन, श्यामरतन निषाद, रामायण यदु सहित  ग्राम खपरी आर के स्थानीय जनप्रतिनिधि, ध्रुव समाज के प्रमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट