बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 28 जून। लवन पुलिस ने छेड़छाड़ के दो फरार आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी छेड़छाड़ के बाद से फरार चल रहे थे।
लवन चौकी प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह ने बताया कि शिवम कैवत्र्य (25), महेश साहू (21) दोनों युवक गांव की ही एक नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ कर फरार हो गए थे। पीडि़त नाबालिग युवती ने अपने पिता के साथ लवन चौकी पहुंचकर मार्च 2021 में उक्त दोनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला पंजीबद्ध करवाये थे। लवन चौकी में मामला दर्ज होते ही दोनों युवक गांव से फरार चल रहे थे। अपनी बहन की शादी होने पर दोनों युवक ग्राम पहुंचे हुए थे।
पुलिस को मुखबिर सूचना मिलने पर दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर उसके घर से गिरफ्तार कर धारा 354 (34) 506 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। फिलहाल लवन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।