बलौदा बाजार

भाटापारा, 7 जून। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने मंडी में किसानों से चर्चा कर धान एवं उन्हारी बेचने के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। मंडी में किसानों को होने वाली समस्याओं के निराकरण का निर्देश मंडी सचिव को दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस राकेश वैष्णव, प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस रामविलास साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी मोतीराम वर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि ईश्वर सिंह ठाकुर, पि. व. प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष इन्द्र साव, जिला महामंत्री अरुण यादव, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस गौरी भृगु एवं किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव हेमन्त उपाध्याय ने कृषि उपज मंडी पहुंचकर किसानों की समस्या, धान और उन्हारी की फसलों का उचित मूल्य दिलाने तथा मंडी में व्याप्त विभिन्न विसंगतियों के बारे में मंडी सचिव चवरे से विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई।
प्रतिनिधि मंडल ने किसानों से विस्तार पूर्वक चर्चा कर धान एवं उन्हारी की फसल बेचने के दौरान आने वाली समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा भी किया गया। चर्चा कर मंडी में किसानों को होने वाली समस्याओं के निराकरण का निर्देश मंडी सचिव को दिया गया।