बलौदा बाजार

भाटापारा, 6 जून। अंचल के पत्रकार संतोष अग्रवाल की माता कमला बाई अग्रवाल का निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 85 वर्ष थीं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को मुक्ति धाम रामसागरपारा वार्ड में किया गया। वे संतोष अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, बृज किशोर अग्रवाल की माता एवं अंकुश, श्रेया, आयुष, पंकज, अभिवन, दिव्यांश तथा प्राची की दादी थीं।
उनके निधन पर त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस, विधायक शिवरतन शर्मा, निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल, पत्रिका समूह के स्टेट हेड सुरेंद्र मिश्रा, अमृत संदेश के मैनेजिंग डारेक्टर राजीव वोरा, संपादक गिरीश वोरा, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष प्रेमचंद भूषणिया, कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह ठाकुर, रमेश यदु, प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा, महामंत्री राजेश शर्मा, पत्रकार जगत से संजीव तिवारी, नरसिंग यादव, भूपेशधर दीवान, कांग्रेस नेता सुशील शर्मा एवं राजकुमार मल सहित लोगों ने शोक व्यक्त किया है।