बलौदा बाजार

भाजपा जिला महिला मोर्चा ने बांटे फल, मास्क व सैनिटाइजर
03-Jun-2021 5:19 PM
भाजपा जिला महिला मोर्चा ने बांटे फल, मास्क व सैनिटाइजर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 3 जून।
भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मौजूदा केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर जिला मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां वृद्ध महिलाओं व पुरुषों को फल सेनेटाइजर व मास्क का वितरण किया।
 भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुलोचना यादव ने कहा कि जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सत्ता सौंपी है, बीते 7 वर्षों में केंद्र सरकार पर भरोसा और मजबूत हुआ है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों से एक लंबे अरसे बाद लोगों को एहसास हो रहा है कि कोई ऐसा भी राजनीतिक दल हो सकता है, जिसके लिए सत्ता सेवा का माध्यम है संपत्ति जुटाने का नहीं। जनसेवा के इसी संकल्प के तहत आज केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने देशवासियों व कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई दी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुलोचना यादव, जिला महामंत्री महिला मोर्चा कौशल्या वर्मा, मीडिया प्रभारी सीमा केशरवानी ग्राम रिसदा की पंच चमेली साहू सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
 


अन्य पोस्ट