बलौदा बाजार

टूलकिट के खिलाफ भाजपाईयों का धरना-प्रदर्शन
23-May-2021 5:13 PM
टूलकिट के खिलाफ भाजपाईयों का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 23 मई।
टूलकिट बनाकर देश को बदनाम करने की साजिश व भारतीय जनता पार्टी नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने वाली कांग्रेस सरकार का विरोध करते हुए शुक्रवार को एक दिवसीय धरना दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अपने अपने घरों के सामने प्रदर्शन पर बैठे रहे। 

नगर पालिका परिषद सभापति मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला ने कहा कि सरकार द्वारा भारतीय जनता पार्टी नेताओं के खिलाफ झूठे एफआईआर के विरोध में हम सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं और जरूरत पडऩे पर हम सभी अपनी गिरफ्तारी देने को तैयार हैं।  

धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष चितावर जायसवाल जिलााा मीडिया प्रमुख भाजपा रितेश श्रीवास्तव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डोमन वर्मा, पार्षद रोहित साहू, आलोक अग्रवाल, विश्वव हिंदू परिषद जिला विपिन कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा रोमी साहू ,अभिषेक तिवारी, प्रहलाद राय, सिद्धार्थ गायकवाड, विकास गुप्ता, सत्या कोसले, आकाश जायसवाल, सुमित सोनी, कृष्ण त्रिवेदी, धनीराम साहू, अमन तिवारी, रितेश यादव, सुनील यादव, आदि कार्यकर्ता मौजूूद थे।
 


अन्य पोस्ट