बलौदा बाजार
भाजपा सांसद अपना राजधर्म निभाएं-राजा तिवारी
07-May-2021 8:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भाटापारा, 7 मई। केन्द्र के भाजपा सरकार द्वारा 18 प्लस टीकाकरण के नाम पर देश के युवाओं को ठगने के विरोध में एनएसयूआई के अभियान मोदी टीका दो के तहत प्रदेशवासियों हेतु टीको की मांगों को लेकर प्रदेश भर में एनएसयूआई के द्वारा चलाये जा रहे सत्याग्रह अभियान को जिला कांग्रेस सचिव राजा तिवारी ने अपना समर्थन दिया है व कहा है कि मोदी को अपना राज धर्म निभाते हुये छत्तीसगढ़ से सौतेला व्यवहार बन्द करना चाहिये एवं छत्तीसगढ़ को पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध कराना चाहिये और हमारे छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद व विधायक भी अपना क्षेत्रीय धर्म को निभाते हुये राज्य की जनता के हित में अपने पार्टी के मुखिया मोदी को पत्र लिख कर पर्याप्त टीका उपलब्ध कराने प्रयास करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे