बलौदा बाजार
श्री सीमेंट लोगों को निशुल्क दे रही ऑक्सीजन सिलेंडर
07-May-2021 5:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 7 मई। जिले में स्थापित श्री सीमेंट द्वारा कोरोनावायरस के दौरान स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन की ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान करने के रूप में मदद की जा रही है। इसकी जिले वासियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। एक ऐसे समय में जहां अन्य संस्थानों के लोग ऑक्सीजन के लिए भटक रहे हैं। वहीं श्री सीमेंट प्रबंधक द्वारा कोरोना की दूसरी लहर प्रारंभ होते ही लोगों की मदद की जा रही है। गौरतलब है कि ऑक्सीजन सिलेंडर को श्री सीमेंट प्रबंधक द्वारा निशुल्क भरा जाता है। चाहे वह सरकारी संस्था के सिलेंडर हो या निजी संस्था के हो।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे