बलौदा बाजार
सूने मकान से जेवर- नगदी पार
05-May-2021 6:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भाटापारा, 5 मई। स्थानीय परशुराम वार्ड में सूने मकान से अज्ञात चोरों ने जेवर व नगद पार कर दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार परशुराम वार्ड गंगूराम देवांगन सपरिवार बेमेतरा जिले के ग्राम टेमरी अपनी भतीजी के यहां शादी में गये हुए थे। इस बीच उन्होंने अपने पड़ोसी सुमन साहू को बाहर से घर की देखरेख की बागडोर सौंपी थी। घर के बाहर का ताला टूटा देख पड़ोसी ने मकान मालिक को सूचना दी। जिस पर वे घर लौटे तो देखा तो घर के बाहर के साथ-साथ अंदर भी ताला टूटा हुआ है और अज्ञात चोरों ने उसके घर में रखे चांदी के जेवर एवं 3000 रूपये नगद की चोरी कर ली है। इस घटना की रिपोर्ट मकान मालिक द्वारा किए जाने पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध विवेचना मे लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे