बलौदा बाजार

महिला अत्याचार के विरूद्ध कार्रवाई के लिए जिला स्तरीय समिति गठित
09-Mar-2021 5:30 PM
महिला अत्याचार के विरूद्ध कार्रवाई  के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

बलौदाबाजार, 9 मार्च।  महिला अत्याचार के विरूद्ध कारगर कार्रवाई करने और उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं सहायता दिलाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष जिला पुलिस अधीक्षक एवं सदस्य सचिव जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग होंगे। 

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं उप संचालक समाज कल्याण सरकारी सदस्य होंगे। समिति में अशासकीय सदस्य के रूप में श्रीमती सबा खान, महिला अभिभाषक, डॉ. रेहा गंगोत्री, ईएनटी विशेषज्ञ, अंजोर सेवा संस्थान, विजया शक्ति महिला उत्थान समिति, अर्चना सिंह ठाकुर एवं सुधा सोनी सदस्य बनाए गए हैं। यह समिति महिलाओं के उत्पीडऩ, निवारण तथा महिला एवं बच्चों के अनैतिक व्यापार की रोकथाम के लिए शासन के मार्गदर्शी नियमों के अनुरूप काम करेंगी। अशासकीय सदस्यों का कार्यकाल दो साल का होगा।
 


अन्य पोस्ट