बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 8 मार्च। बलौदाबाजार जिला कांग्रेस बलौदाबाजार की कार्यकारिणी गठन के पश्चात पहली बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में की गई। पहली बार जिला कांग्रेस की बैठक में जिले के सभी क्षेत्रों से पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल हुए। राष्ट्रगीत और राजीव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बैठक की शुरुआत हुई।
बैठक को जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन सिर्फ सत्ता के लिए ही संघर्ष नही करती बल्कि सभी आमजनों, गरीबो, मजदूरों, किसानों और वंचितों को वाजिब अधिकार दिलाने और अन्याय तथा शोषण के खिलाफ संघर्ष करती है। कांग्रेस में कोई पद छोटा या बड़ा नही होता बल्कि अपने कार्यों से हर पद को महत्वपूर्ण बनाया जा सकता है। सक्रियता और निष्ठा के साथ संगठन द्वारा दिये गए दायित्वो का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करना होगा।
अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों को अनुशासन और वरिष्ठों का सम्मान करने की नसीहत देते हुए जिले के चारों विधानसभाओ में इस बार जीत के लिए मेहनत करने बूथ स्तर पर कार्य करने की बात कही। उन्होंने भुपेश सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो का सघन प्रचार कर योजनाओं का लाभ आमजनता को मिल सके इस पर पदाधिकारियों को सजग होकर कार्य करने का निर्देश देते हुए शुभकामनाएं दी।
बैठक को प्रदेश प्रवक्ता और कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने कांग्रेस के इतिहास और कांग्रेस नेताओं के बलिदान से लेकर देश के चहुंमुखी विकास के लिए कांग्रेस सरकारों के योगदान का उल्लेख करते हुए देश को बांटने वाले लोगो से सतर्क रहने और देश के किसानों के साथ हो रहे छल पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ता के महत्व को बताया। बैठक को प्रभारी प्रेमचंद जायसी, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला, महामंत्री सीमा वर्मा, सतीश अग्रवाल, सुशील शर्मा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर ने संबोधित किया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, परमेश्वर यदु, गंभीर सिंह ठाकुर, हेमंत दुबे विक्रम गिरी, अशोक यादव चंद्र कुमार साहू सुनीता यादव संतोष तिवारी सहेली भाटिया लता जटवारा अशोक धु्रव, धीरज बाजपाई मनीष चंद्राकर दीपक साहू रोहित साहू ताराचंद देवांगन प्रभाकर मिश्रा गोपी साहू अरुण यादव अविनाश मिश्रा कमल ठाकुर विक्रम पटेल
आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।