बलौदा बाजार

चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मंत्री टंकराम को सौंपा ज्ञापन
29-Nov-2026 8:51 PM
चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मंत्री टंकराम को सौंपा ज्ञापन

बलौदाबाजार, 29 नवंबर। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बलौदाबाजार इकाई द्वारा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को एक स्मरण पत्र एवं ज्ञापन सौंपा गया। इसमें भैंसा पसरा क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने, बाजार में व्यापारियों की समस्याओं तथा शहर की विभिन्न व्यावसायिक दुकानों में चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

ज्ञापन के माध्यम से बलौदाबाजार नगर में फायर स्टेशन की स्थापना जल्द किए जाने सहित अन्य पूर्व लंबित मांगों के संबंध में पहले दिए गए आवेदनों की प्रति संलग्न कर पुन: ध्यान आकर्षित कराया गया। उल्लेखनीय है कि इन विषयों पर पूर्व में भी मंत्री, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अशोक जैन को ज्ञापन सौंपा गया था।

ज्ञापन सौंपने के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष नेतराम वर्मा, उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, श्यामसुंदर केशरवानी और दिनेश वर्मा उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट