बलौदा बाजार

ढाबाडीह में नवीन पंचायत भवन व प्रार्थना शेड का लोकार्पण
27-Nov-2026 8:33 PM
ढाबाडीह में नवीन पंचायत भवन व प्रार्थना शेड का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 27 नवंबर। भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढाबाडीह जनपद पंचायत भाटापारा में नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य एवं प्राथमिक शाला परिसर में नवनिर्मित प्रार्थना शेड का लोकार्पण मुख्य अतिथि शिवरतन शर्मा पूर्व विधायक, अध्यक्षता सविता प्रदीप अनंत अध्यक्ष जनपद पंचायत भाटापारा, विशिष्ट अतिथि के रूप में रवि ऑडिल भाजयुमो नेता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

नवीन ग्राम पंचायत भवन के निर्माण से पंचायत के प्रशासनिक एवं विकास कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी। वहीं प्राथमिक शाला में निर्मित प्रार्थना शेड से स्कूली बच्चों को प्रतिदिन प्रार्थना सभा एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थल उपलब्ध होगा।

इन विकास कार्यों से ग्राम पंचायत ढाबाडीह के विकास को गति मिलेगी तथा ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

ग्रामीण विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे ये प्रयास गांव के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच सावित्री संजय साहू, उपसरपंच चंद्रभान ध्रुव पंच गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट