बलौदा बाजार

आपसी सहमति से गतिरोध समाप्त हुआ, वाहनों का संचालन सुचारू रहेगा-अंजय शुक्ला
17-Nov-2026 6:16 PM
आपसी सहमति से गतिरोध समाप्त हुआ, वाहनों का संचालन सुचारू रहेगा-अंजय शुक्ला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 17 नवंबर। छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला के नेतृत्व में बलौदाबाजार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक राज्य शासन, पुलिस प्रशासन, ड्राइवर संघ और ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।

अंजय शुक्ला की विशेष पहल तथा स्थानीय प्रशासन के सक्रिय सहयोग से ड्राइवर संघ एवं ट्रांसपोर्टर सदस्यों के बीच पिछले कुछ समय से चले आ रहे गतिरोध को समाप्त करने पर आपसी सहमति बन गई है। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में किसी भी ट्रक, बल्कर अथवा अन्य वाहन के आवागमन को नहीं रोका जाएगा और सभी व्यावसायिक वाहनों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहेगा।

बैठक के सफल होने के लिए अंजय शुक्ला और अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा एवं वन एवं परिवहन मंत्री से केदार कश्यप को धन्यवाद दिया।

इस सफल एवं सकारात्मक पहल के लिए समस्त सदस्यों ने अंजय शुक्ला के कुशल नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

बैठक में अशोक जैन और बल्कर एसोसिएशन के अध्यक्ष मलकीत सिंह, बल्कर संघ से महासचिव लोकेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनीस विश्नोई, जसवंत सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज सिंह, विनम्र शुक्ला, मनोज केडिया और सनोज सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समस्या के समाधान में सकारात्मक भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उपस्थित तमाम प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर आपसी संवाद, एकता और भाईचारे के साथ इस समस्या का समाधान निकालने में अपना योगदान दिया।


अन्य पोस्ट