बलौदा बाजार

बूचीपार के युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक इन्द्र साव ने गमछा पहनाकर किया स्वागत
16-Nov-2026 7:58 PM
 बूचीपार के युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक इन्द्र साव ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 16 नवंबर। भाजपा सरकार की कथित नाकामियों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी नाराजगी जताते हुए बूचीपार क्षेत्र के युवाओं ने विधायक इंद्र साव के निवास कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। युवाओं ने विधायक इंद्र साव की उपस्थिति में  कांग्रेस में प्रवेश करते हुए पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने नवप्रवेशी युवाओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कांग्रेस में शामिल हुए बूचीपार के युवाओं ने भाजपा सरकार के कामकाज को लेकर सवाल उठाते हुए रोजगार, महंगाई, युवाओं के भविष्य तथा जनहित से जुड़े अन्य प्रमुख मुद्दों पर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर, आम जनता को राहत और क्षेत्र के विकास के लिए प्रभावी कार्यों की आवश्यकता है। इन्हीं मुद्दों को लेकर उन्होंने कांग्रेस के साथ जुडऩे का निर्णय लिया।

उन्होंने सभी युवाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा जनता के बीच रहकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है। नवप्रवेशी युवाओं ने कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है और उनके कांग्रेस परिवार से जुडऩे से क्षेत्र में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नवप्रवेशी युवाओं का स्वागत किया। बूचीपार के 8 युवाओं देव प्रसाद साहू,  एकलव्य तिवारी, यशवंत सेन, पप्पू सेन, कोमल साहू, निरंजन साहू, निलेश साहू, डिगेश्वर साहू एवं मोनू सेन के कांग्रेस में शामिल होने से स्थानीय संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान कांग्रेस संगठन के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट